फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Halt mass wedding extravagance: Vinod

सामूहिक विवाह से रुकेगी फिजूलखर्ची: विनोद

Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Halt mass wedding extravagance: Vinod
सामूहिक विवाह से रुकेगी फिजूलखर्ची: विनोद - फोटो : अमर उजाला
जननायक कर्पूरी ठाकुर सर्वसमाज आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़ों ने  एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की शपथ ली। मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने शादी की रस्म अदा कराई। वर एवं कन्या को आशीर्वाद देते हुए विनोद सविता ने कहा सामूहिक विवाह से फिजूलखर्ची रुकेगी।
विज्ञापन

सर्वसमाज के सामूहिक विवाह समारोह की बारात कोटला चुंगी चौराहा से प्रारंभ हुई। आठ दूल्हों के साथ पहुंची बारात को मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। शुमंगलम गार्डन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विनोद सविता ने कहा समाज के लोगों को फिजूलखर्ची रोकने को समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए।  नारखी ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव ने कहा कि समाज को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। तभी समाज तरक्की करेगा। समारोह में सपा नेता रघुराज सविता ,रघुवीर सिंह सविता, आगरा से मुकेश सविता, सतीश, मैनपुरी से राकेश ठाकुर, संतोष श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह शामिल थे। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष योगेश हलवाई, महेश नेता, रोहित दयाल नंदवंशी, सियाराम नंद,कप्तान सिंह काका, धर्मवीर यादव, कमलकांत मथुरयिा,विपिन एडवोकेट,कैलाश यादव के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


बेटियों के नाबालिग होने के शक पर मचा हड़कंप
 सामूहिक विवाह समारोह में मेहताबनगर निवासी राजेंद्र सविता की दो बेटियों का विवाह होना था। वर माला के दौरान उनकी पुत्री लकी व कोमल रोने लगीं। बेटियों को इस तरह से बिलखते ही सुगबुगाहट शुरू हो गई। कुछ लोग कहने लगे दोनों नाबालिग हैं। यह बात प्रशासन के कानों तक पहुंचा दी गई। एडीएम उदय सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह को इसकी पड़ताल के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर थाना उत्तर पुलिस को भेजा। पुलिस ने जब आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं परिवारीजनों से प्रमाण मांगे तो परिवारीजनों ने उन्हें प्रमाणपत्र दे दिए। चौकी प्रभारी कोटला रोड नीरज मिश्रा का कहना है नाबालिग बेटियों की विवाह की सूचना पर गया था, लेकिन परिजनों ने प्रमाणपत्र दे दिए हैं। कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि वर एवं कन्या पक्ष विवाह तय करते हैं। शिक्षित होने पर हाईस्कूल की मार्कशीट एवं अशिक्षित होने पर पिता से बालिग होने का शपथ पत्र लेते हैं। दोनों बेटियों की आयु की शपथपत्र रजिस्ट्रेशन के दौरान ही ले लिया था। दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed