फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guhraj's procession was taken out with much fanfare

Firozabad News: धूमधाम से निकाली गई गुहराज की शोभायात्रा

Fri, 05 Apr 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Guhraj's procession was taken out with much fanfare
टूंडला। निषाद समाज ने शुक्रवार को महाराजा गुहराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां लोगों का मनमोह रही थीं। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा व सपा नेता मीना राजपूत ने संयुक्त रूप से महाराज गुहराज की आरती व फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शहर के एटा रोड स्थित मनी की मढ़ैया पर पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे समाज के लोग केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। उसके पीछे भगवान व समाज से जुड़े शासकों की झांकिया थी। गणेशजी, श्रीराम, कश्यप ऋषि, सत्यवती, वीर एकलव्य, वेद व्यास, केवट की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके साथ महाराजा गुहराज निषाद का डोला चल रहा था। इसके साथ बैंड मधुर धुन छोड़ता हुआ चल रहा था। डोले के आगे समाज के गणमान्य लोग चल रहे थे। संस्थापक महेंद्र सिंह निषाद ने महाराज गुहराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शोभायात्रा एटा रोड, सुभाष चौराहे होते हुए माता सीयरदेवी मंदिर कोट कसौंदी पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, दिनेश गुप्ता, जयकिशन राजपूत, सत्यवीर यादव, राजनसिंह निषाद, गिरवर निषाद, ब्रजेश कुमार निषाद, मुन्नालाल प्रधान, लक्ष्मी नरायन निषाद, विनोद जायसवाल आदि थे। जयंती अध्यक्ष इंजीनियर संतस्वरूप निषाद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed