फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guards found the honor society

समाज के प्रहरियों को मिला सम्मान

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Guards found the honor society
अक्षराभिषेकोत्सव में मनीषियों और विद्वानों को पुरस्कृत किया गया।
श्रुतसेवा निधि न्यास की ओर से अक्षराभिषेकोत्सव समारोह-2017 का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में रविवार को आयोजित हुआ। इसमें समाज के प्रहरियों चिकित्सक, समाजसेवी एवं साहित्य मनीषियों को अलग-अलग उपाधि से नवाजा गया। इस दौरान कृति का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि डा. धूमकेतु, आशा गुप्ता एवं मंचासीन अतिथियों ने किया। सरस्वती वंदना कवि यशपाल सिंह यश ने प्रस्तुत की। न्यास का परिचय अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने कराया। प्रोफेसर डा. एबी चौबे ने ‘अक्षर’ कविता पढ़ी। सम्मान की कड़ी में सतीशचंद्र सलावदिया को सेवा सम्मान दिया गया। उन्हें माला, शाल एवं प्रशस्ति पत्र, साहित्य एवं 2100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। दूसरा सम्मान डा. शिवकांत सिंह को चिकित्सा सेवा पुरस्कार दिया। डा. आशा गुप्ता को वागदेवी पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें माला, शाल एवं 5100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। शांतिदेवी गुप्त श्रुतसेवा अलंकरण की मानद की उपाधि से डा. जयप्रकाश धूमकेतु से नवाजा गया। इन्हें 31 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। डा. धूमकेतु ने कहा कि युद्ध न तो आज की आवश्यकता है, न कोई विकल्प है। युद्ध के कारणों को तलाश करें तो युद्ध के लिए जो संसाधनों को प्राप्त करने की लालच और लोभ होता है, चाहे वह संपत्ति हो, जमीन हो, उसी के कारण से युद्ध होते हैं। न्यास के संस्थापक प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन की कृति आचार्य विद्या सागर का चतुर्मास का विमोचन अतिथियों ने किया। प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश ने कहा कि 1975 में विद्यासागर महाराज फिरोजाबाद आए थे। उनका चतुर्मास हुआ था, इसकी स्मृतियां इस कृति में हैं। अध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद राजू ने आभार व्यक्त किया। उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त, प्रमोद जैन सोनल, ललितेश जैन, मुकेश शर्मा, प्रमोद जैन, अजय जैन, संजय पीआरओ, महावीर प्रसाद मामा, विमल कुमार, हरीकिशन जैन, ध्रुव आचार्य, डा अशोक तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट, विमलचंद्र जैन एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन


इन हस्ताक्षरों का उपलब्धियों के लिए हुआ सम्मान

डा. जयप्रकाश धूमकेतु -  हिंदी साहित्यकार, कवि, पत्रकार एवं समीक्षक के रूप में जाने जाते हैं। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के क्षेत्रीय निदेशक रहे। साहित्यिक अर्द्धवार्षिक शोधपत्रिका अभिनव कदम का नियमित संपादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. आशा गुप्ता - लोकवाणी संस्थान दिल्ली से जैनदर्शन के मीमांसक : कविवर बनारसीदास शीर्षक से प्रकाशित किया।

डा. शिवकांत सिंह- निर्धन और असहाय रोगियों की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा करने पर अविश्राम चिकित्सा सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।

सतीशचंद्र सलावदिया - चंद्रप्रभ धर्मार्थ औषधालय के माध्यम से हर महीने चिकित्सा शिविर लगवाते हैं। गरीब मरीजों को आर्थिक मदद भी दिलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed