{"_id":"69668313f54f43c08c03b941","slug":"gst-survey-at-chemical-sellers-place-on-complaint-of-tax-evasion-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-165204-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कर चोरी की शिकायत पर केमिकल विक्रेता के यहां जीएसटी का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कर चोरी की शिकायत पर केमिकल विक्रेता के यहां जीएसटी का सर्वे
Tue, 13 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
- फोटो : टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
फिरोजाबाद। कर चोरी की गोपनीय शिकायत पर मंगलवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र में एक केमिकल स्टॉकिस्ट के यहां सर्वे किया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग की टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ थाना दक्षिण अंतर्गत बड़ी छपैटी पहुंची। यहां मैसर्स डीसी केमिकल नामक फर्म पर टीम ने सर्वे शुरू किया। इस कार्रवाई से फर्म पर मौजूद कर्मचारी सकते में आ गए। जीएसटी टीम के अनुसार इस फर्म के विरुद्ध बड़े स्तर पर कर चोरी की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया।
देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज
उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी सतीश चंद के निर्देशन में शुरू हुई यह सर्वे कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। टीम फर्म के स्टॉक, खरीद-बिक्री के बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। चर्चा है कि यह फर्म विश्व हिंदू परिषद संगठन के बड़े पदाधिकारी से जुड़ी हुई है, जिसके कारण यह छापेमारी शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद- फोटो : टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
विज्ञापन