फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Green trees were being cut, the police released the youth from the post

कट रहे थे हरे पेड़, पुलिस ने चौकी से छोड़े युवक

Sun, 18 Sep 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

गांव रुधऊ के समीप शनिवार को हरे पेड़ काटने जाने की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।नारखी क्षेत्र के गांव रुधऊ के समीप खेतों में दोपहर को कुछ लोग हरे पेड़ काट रहे थे।पेड़ बबूल के न होकर दूसरे होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Green trees were being cut, the police released the youth from the post

विस्तार

फिरोजाबाद। गांव रुधऊ के समीप शनिवार को हरे पेड़ काटने जाने की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेड़ काट रहे युवकों को पुलिस चौकी पर ले आई। यहां पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि बबूल के पेड़ काटे गए थे। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

नारखी क्षेत्र के गांव रुधऊ के समीप खेतों में दोपहर को कुछ लोग हरे पेड़ काट रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने ब्रह्मदेव चौकी प्रभारी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ काट रहे युवकों को चौकी ले आई। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। ब्रह्मदेव चौकी प्रभारी अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि पेड़ खेत में लगे थे, जिनको काटा गया। काटे गए पेड़ बबूल के थे इसलिए पेड़ों को खेत में ही छोड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पेड़ बबूल के न होकर दूसरे होने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है और न ही चौकी प्रभारी ने इस बारे में कोई जानकारी दी गई है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed