फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gram panchayat

विकास कार्यों को जारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप

Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat
फिरोजाबाद। ब्लाक सदर की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए दी गई धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत की गई है। सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दतावली विकास खंड सदर के ग्रामीणों द्वारा गत दिवस मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन को शिकायती पत्र दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। ग्राम सभा में पेयजल, सड़क एवं स्वच्छता से जुडे़ क्रियाकलाप पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन

जबकि चार वर्षों में गांव में पानी, सड़क एवं अन्य कार्यों के लिए लाखों रूपये की धनराशि निर्गत की गई। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए ग्रामसभा को दी गई धनराशि के उपभोग की जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग कार्य की होगी जांच
सीडीओ नेहा जैन ने गढी जाफर विकास खंड टूंडला में सड़क मार्ग पर हुई इंटरलॉकिंग कार्य की जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में गांव के लोगों ने लाखों रूपये की धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed