फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Governor Ram Naik will come today

राज्यपाल राम नाईक आज आएंगे

Sat, 27 Feb 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
Governor Ram Naik will come today
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक सुहागनगरी में आज आएंगे। वह फीरोजाबाद मूक बधिर मित्र क्लब के दसवें वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीएम निधि केसरवानी, एसपी अशोक कुमार ने राज्यपाल के कार्यक्रम से लेकर हैलीपैड तक की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा।  
विज्ञापन

फीरोजाबाद मूक बधिर मित्र क्लब द्वारा दसवां वार्षिक समारोह पालीवाल हॉल में 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा। डीएम निधि केसरवानी, एसपी अशोक कुमार ने कहा कि वीआईपी के आगमन के दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा। उन्होंने समूचे क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर अफसर किए हैं। हैलीपैड से लेकर सुहागनगर चौराहा तक सेक्टर प्रथम, सुहागनगर चौराहा से जैन मंदिर तिराहा तक सेक्टर दो, जैन मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक सेक्टर तीन और कार्यक्रम स्थल पर सेक्टर चार बनाया है। हैलीपैड पर एएसपी मथुरा, सीओ जसराना शमशेर बहादुर सिंह तथा दो सीओ मथुरा रहेंगे। सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत को फ्लीट, सीओ प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश एवं सीओ मैनपुरी को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एएसपी देहात संजीव वाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, नगर आयुक्त रामौतार रमन, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सभी एसडीएम के साथ थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दरोगा रहा चुप तो सिपाही बोला राज्यपालजी आएंगे
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पालीवाल हॉल में पुलिस कर्मियों को राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दे रहे थे। इस दौरान हॉल में मौजूद दारोगा और पुलिस कर्मी सो रहे थे। एसपी ने मंच से दारोगा को पूछा कि क्या-क्या बताया? तो वह चुप्पी साध गए। इस पर उन्होंने सिपाही से पूछा तो बोला कि राज्यपालजी आ रहे हैं। हमें वर्दी में ड्यूटी पर अलर्ट रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दी जेल भेजने की चेतावनी
डीएम निधि केसरवानी ने पालीवाल हॉल के निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक होने के बारे में पूछा तो हॉल प्रभारी शिवशंकर गुप्ता ने इसे खराब होने की जानकारी दी। डीएम ने चेतावनी दी यहां इतने कार्यक्रम होते हैं और फायर सेफ्टी सिस्टम खराब है। उन्होंने प्रभारी को चेतावनी दी हॉल में कुछ हुआ तो तुम्हें (प्रभारी) जेल भेज दूंगी।  

कुर्सी से अधिक न हो प्रवेश
डीएम निधि केसरवानी ने आयोजकों से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को समझा और हिदायत दी कि हॉल में कुर्सियों के सापेक्ष लोगों को प्रवेश मिलेगा। इससे अधिक प्रवेश देना संभव नहीं होगा।


बंद रहेगा ट्रैफिक
सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि राज्यपाल के शहर आगमन के मद्देनजर हैवी ट्रैफिक उसायनी और आसफाबाद से बंबा बाईपास से निकाला जाएगा। सीएल जैन कालेज में बने हैलीपैड से लेकर सुभाष तिराहा तक राज्यपाल के आगमन एवं वापस जाने के दौरान ट्रैफिक रोका जाएगा। आगरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन नगला भाऊ चौराहा से नाला रोड और शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को नगला बरी चौराहे से बंबा बाईपास की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed