फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in decoration godown of glass and thermos in Firozabad

Firozabad: थर्मस डेकोरेशन गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, एक करोड़ के नुकसान की आशंका

Mon, 31 Jul 2023 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 06:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद में थर्मस डेकोरेशन गोदाम में आग लग गई। कई घंटे बाद दमकलकर्मियों ने काबू पाया। गोदाम मालिक ने एक करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in decoration godown of glass and thermos in Firozabad
Firozabad: थर्मस डेकोरेशन गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ग्लास एवं थर्मस के डेकोरेशन गोदाम में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तड़के चार बजे तक आग पर काबू पा सकीं। आग इतनी भीषण थी कि डेकोरेशन गोदाम की बिल्डिंग तक ध्वस्त हो गई। आग सुबह तक सुलगती रही। संचालक के अनुसार करीब एक करोड़ के आसपास नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना के विभवनगर कॉलोनी का है। यहां के निवासी मीरा उपाध्याय पत्नी रमाकांत उपाध्याय यादव नगर में एचपी एंटरप्राइजेज के नाम से ग्लासवेयर डेकोरेशन का गोदाम संचालित करती हैं। रविवार की शाम गोदाम को बंद करके मीरा उपाध्याय एवं उनका स्टाफ घर चला गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर एफएसओ दुर्गेश कुमार सहित पूरी टीम करीब 1.30 बजे मौके पर पहुंच गई। इस बीच आग गोदाम में फैल चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दमकल करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। आग में गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया। डेकोरेशन गोदाम संचालक मीरा उपाध्याय ने बताया कि गोदाम में ग्लास एवं थर्मस डेकोरेशन का काम होता था। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। क्यों कि रात को जब पहुंचे थे तो आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। 

यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत

Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in decoration godown of glass and thermos in Firozabad
Firozabad: थर्मस डेकोरेशन गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। आग सोमवार को दोपहर तक सुलग रही थी। इधर आग लगना की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाने के साथ आंकलन कराके शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। ताकि पीड़ित की मदद हो सके।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक

पुलिया टूटने से दमकल आने में हुई दिक्कत

रविवार को देर रात ग्लास डेकोरेशन के गोदाम में आग लगने की घटना के बाद दमकल रेहना का पुलिया से होकर नहीं निकल सकी। इसके कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घूमकर विभवनगर की ओर से आना पड़ा। इसके कारण भी गाड़ी देर से पहुंच सकीं। क्योंकि यदि पुलिया के पास रास्ता ठीक होता तो फिर गाड़ी जल्दी पहुंच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed