फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gold jewelery was robbed from a woman returning from the temple

मंदिर से लौट रही महिला से सोने के आभूषण लूटे

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gold jewelery was robbed from a woman returning from the temple
फिरोजाबाद। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के आभूषण लूट लिए। जानकारी पर थाना दक्षिण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-एक निवासी मायादेवी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पथवारी माता मंदिर से पूजा करके लौट रहीं थीं। राधिका स्वीट वाली गली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को रोक लिया। वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला के बेहोश होते ही आरोपी उसके कुंडल और अंगूठी लूट कर फरार हो गए।

होश में आने पर महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोगों के साथ पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले। कोतवाल दक्षिण सुंशात गौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed