{"_id":"69bee69772aff4ce4f0e6ce4","slug":"glass-trader-duped-of-rs-5055-lakh-fir-lodged-against-gujarat-firm-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170519-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्लास कारोबारी से 50.55 लाख की धोखाधड़ी, गुजरात की फर्म पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्लास कारोबारी से 50.55 लाख की धोखाधड़ी, गुजरात की फर्म पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के एक ग्लास कारोबारी के साथ गुजरात की एक कंपनी द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कारोबारी का आरोप है कि अहमदाबाद की फर्म ने विश्वास में लेकर करीब 50.55 लाख रुपये का माल उधार लिया और अब भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
गणेश नगर निवासी फर्म जीएम ओवरसीज के नितिन मित्तल ने बताया कि वह ग्लास बोतल के सामान का व्यवसाय करते हैं। अहमदाबाद स्थित एस्टुअरीज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक देवांश भावेश कामदार और अधीत संजय पटेल लंबे समय से उनसे माल खरीद रहे थे। शुरुआत में समय पर भुगतान कर आरोपियों ने नितिन का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे भारी मात्रा में उधार माल लेना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कुल 2,95,41,334 रुपये का माल खरीदा, जिसके बदले में विभिन्न किश्तों में केवल 2,44,85,771 रुपये का भुगतान किया गया। शेष 50,55,563 रुपये के लिए जब पीड़ित ने तकादा किया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए यह रकम हड़प ली है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से विधिक सूचना पत्र भेजा तो 8 फरवरी 2026 को आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज की। रुपया देने से इन्कार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।