{"_id":"e036f1e8b594e69c6c43299a23d607e0","slug":"girl-injured-by-stones-during-checking-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग के दौरान पथराव से महिला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग के दौरान पथराव से महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में तैनात उद्यान विभाग के कर्मचारी के साथ कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर लाखोंरुपये की नकदी और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित को बदमाश सिरसागंज क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर रोड किनारे फेंककर फरार हो गए। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस से पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव परीक्षतपुर निवासी राजकुमार पुत्र चंपाराम लखनऊ स्थित उद्यान विभाग में गेट मैन के पद पर तैनात है। परिवार में शादी समारोह होने के कारण वह कुछ दिन पूर्व गांव आया था। रविवार रात करीब दस बजे वह सुभाष तिराहा से लखनऊ जाने के लिए प्राइवेट वाहन में सवार हुआ। इसमें पहले से ही करीब पांच बदमाश सवार थे। फीरोजाबाद क निकलते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसके पास रखी नकदी, और अन्य सामान के साथ एटीएम लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि एटीएम से नकदी निकालने के लिए उन्होंने पिटाई करते हुए पास वर्ड भी पूछ लिया। शिकोहाबाद के समीप दो बदमाश कार से उतर गए, जबकि तीन बदमाश कार लेकर इटावा की ओर चल दिए। एटीएम से लाखों की नकदी निकलते ही बदमाशों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद सिरसागंज थाना क्षेत्र के गुंजन चौराहा के समीप चलती कार से फेंककर फरार हो गए। मार्ग किनारे पड़े युवक को देख राहगीरों ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने परिवारीजनों को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाश एटीएम से लाखों की नकदी लूटकर ले गए है। वहीं सिरसागंज पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।