{"_id":"579ce84a4f1c1b002a21ebd4","slug":"ghar-ke-saath-shauchaalay-ka-nirmaan-karaen-nagar-aayukt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के साथ शौचालय का निर्माण कराएं: नगर आयुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के साथ शौचालय का निर्माण कराएं: नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत शनिवार को आसफाबाद स्थित मोहल्ला सती नगर में खुले में शौच से मुक्ति के संबंध में ऊदल सिंह स्कूल में एक विशेष कैंप लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया गया।
नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हम सभी को मिलकर अपने शहर को खुले में शौच मुक्त बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि घर बनाने के साथ शौचालय का निर्माण कराएं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि शहर को हरा-भरा, साफ-सुथरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जरूरी है कि खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह बंद कर दें। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है। जो लोग स्वयं शौचालय निर्माण कराने में सक्षम नहीं है, वह शौचालय निर्माण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के उपरांत शौचालय निर्माण के लिए किश्तों में धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर चीफ सेनेटरी इंसपेक्टर इंद्रजीत सिंह, सेनेटरी इंसपेक्टर एनएल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष मौजूद रहे।