{"_id":"c3ce4ea429f1c3f1ceaaa792ba342987","slug":"gdhaya-and-marking-on-station-road-cracking-illegal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ैया और स्टेशन रोड पर चिह्नांकन, टूटेंगे अवैध निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ैया और स्टेशन रोड पर चिह्नांकन, टूटेंगे अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाली के ऊपर बने पक्के निर्माण को तुड़वाने एवं चिह्नांकन का अभियान सोमवार को चला। लोहामंडी के साथ गढ़ैया रोड पर निशान लगाते हुए भवन एवं दुकान स्वामियों को खुद ही तोड़ने की हिदायत दी गई। चेतावनी दी यदि अतिक्रमण नहीं तोड़े गए तो निगम की टीम खुद तोड़ देगी और जुर्माना वसूलेगी।
नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह और अपर आयुक्त निगम प्रमोद कुमार ने सोमवार को टीम के साथ लोहामंडी से गढ़ैया रोड पर फड़ के चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा स्टेशन रोड एवं गढ़ैया रोड पर 90 प्रतिशत तक लोगों ने खुद फड़ों को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फड़ों को नहीं तोड़ा है उन्हें मंगलवार को दोपहर तक का मौका दिया गया है। दुकानदार अथवा भवन स्वामी खुद अवैध निर्माण तोड़ लें अन्यथा दोपहर बाद निगम की टीम अवैध निर्माण को ध्वस्त करा देगी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।