फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ganpati Bappa Moriya ... next year you come early .....

गणपति बप्पा मोरिया...अगले बरस तू जल्दी आ.....

Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moriya ... next year you come early .....
गणपति बप्पा मोरिया...अगले बरस तू जल्दी आ..... - फोटो : Amar Ujala
अबीर-गुलाल उड़ाते हुए युवक-युवतियों और श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को किया विदा
विज्ञापन

गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को निकाली गई भव्य विसर्जन यात्राएं

गणपति बप्पा मोरिया...अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने गणपति महाराज को विसर्जित किया। ढोल नगाड़ों पर नाचती-थिरकती महिलाएं, युवक युवती अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को विदा करने निकले तो हुजूम उमड़ पड़ा। सरोवरों के करीब भारी भीड़ रही। आरती उतारने के बाद गणपति को विदा किया गया। मार्गों में कई स्थानों पर यात्राओं का स्वागत किया गया।

भगवान गणेश की मूर्तियों के विदाई का क्रम तो बुधवार से प्रारंभ हो गया था। अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को गणपति महाराज को विदा करने से पूर्व नगर में एक के बाद एक जुलूस निकाले गए। ग्रामीण अंचल से ट्रैक्टरों में भरकर श्रद्धालु गणपति महाराज का विसर्जन करने पहुंचे। घंटाघर के राजा के रूप में सजी गणेश प्रतिमा को शिकोहाबाद में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

 सोहन मार्केट मित्र मंडल, कोटला रोड, जलेसर रोड के साथ ही गांधीनगर, हनुमान गंज की प्रतिमाओं का तो विसर्जन रसीदपुर कनैटा हाइवे किनारे स्थित तालाब में किया गया। वहीं रामनगर, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट, सुहागनगर, हिमायूंपुर, देवनगर, करबला, श्याम नगर, संत नगर व लेबर कालोनी क्षेत्र की गणेश मूर्तियों का विसर्जन यमुना नदी के किनारे स्थित कुष्मांडा कुंड व हनुमान मंदिर के समीप स्थित कुंड व सूफी साहब की दरगाह के करीब स्थित कुंड पर की जा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोढ़ा स्थित तालाब में करीब एक सैकड़ा गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया। प्रधान रवींद्र कुमार पप्पू, पूर्व प्रधान रामनिवास यादव, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश उपाध्याय सहित काफी लोग मौजूद थे। यमुना नदी की ओर जाने वाले मार्गों पर काफी पुलिस बल तैनात था। मूर्ति विसर्जित करने कोई बटेश्वर गया तो कोई हरिद्वार तक जाने को विवश हुआ। क्योंकि तालाबों के गंदे पानी में कुछ श्रद्धालु विसर्जन करना उचित नहीं मान रहे थे।
  गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं काफी लचर दिखाई दीं। जाटवपुरी चौराहा के साथ आकाशवाणी रोड के समीप फोर्स काफी कम तैनात किया गया था। इसके साथ ही रामनगर रोड पर फोर्स के अभाव में कई बार जाम की स्थिति बनीं। ड्यूटी पर तैनात जवान छांव में आराम करते दिखे।
कई स्थानों पर पीतल की गणपति महाराज की स्थापना की। प्रतिमा विसर्जन करने के बजाय घर पर गंगाजल से स्नान कराने के पश्चात अलग रखवा दी। कई स्थानों पर मिट्टी के गणेशजी का विसर्जन खुद घर पर तालाब बनाकर किया गया। भक्तजनों को तालाब के गंदे पानी में विसर्जन किया जाना रास नहीं आ रहा है।

 छात्र-छात्राओं में दिखी कौमी एकता की मिशाल
शहर के स्टेशन रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर गणेश महाराज की भव्य झांकी सजाई थी। गणपति महाराज को विदाई के समय कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने बप्पा की आरती उतारी तो वहां पर मौजूद छात्रा निकिता, रश्मि, नीता, खुशबू के साथ अल्पसंख्यक वर्ग की छात्रा शहनाज व सोहा ने भी आरती की थाली थाम ली। विसर्जन के दौरान अनुज, अंकुज, दीपक, अजीत के साथ ही काफी छात्राएं शामिल थीं।

 बच्चों ने गणपति बप्पा को दी विदाई
माई प्ले वे स्कूल में शिक्षकों ने एवं बच्चों ने नृत्य कर गुरुवार को गणपति को विदाई दी। शिक्षिका दीपिका, पूजा रागिनी, अंजू, ज्योति, विशाखा, हिमांशी ने स्कूल प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता के निर्देशन में गाजे-बाजे के साथ गणपति को नमन किया। स्कूल चेयरमैन एमसी गुप्ता ने प्रसाद का वितरण किया।

शोभायात्रा के बाद प्रतिमाएं विसर्जित

नगर में गणेश महोत्सवों के क्रम में गुरुवार को अंतिम दिन महोत्सवों में स्थापित प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ विसर्जन के लिए यमुना घाट ले जाया गया। शोभायात्रा बल्देवरोड से प्रारंभ हुई जो नगर के दीपा का चौराहा, रेलवे कालोनी, मुख्य बाजार, भारत माता चौक, सुभाष  चौराहा, एटा रोड होते हुए कुछ आयोजकों ने मोहम्मदाबाद तालाब पर तो अधिकतर ने लाइनपार यमुना घाट ले जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। युवाओं ने नृत्य करते हुए अबीर-गुलाल से जमकर फाग खेला। नगर में लगभग पांच दर्जन स्थानों गणेश प्रतिमाएं स्थापित थीं।

बैंडबाजों के साथ हुआ गणेश विसर्जन, उड़ा गुलाल  

नगर में सुबह से ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। काली देवी मंदिर के पास काजी टोला में, माता वाली गली, शंकरपुरी, सुभाष तिराहा, गोगाजी मंदिर, नारायण तिराहा, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गणेश पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को रूपसपुर स्थित तालाब में विसर्जन के लिए ले गये। भूड़ा स्थित भोगनीपुर नहर में भी लोगों ने अनेक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

 

गजानन को दी विदाई
जसराना में गणपति की प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवक एवं युवतियों ने जमकर नृत्य किया। जसराना के मोहल्ला कूंचा, शीशपुरी एवं घिरोर रोड पर स्थापित गणेशजी का विसर्जन चौपला बंबा में किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अबीर एवं गुलाल उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed