{"_id":"65e0cc9f80ff3d0fc7045b0b","slug":"gangster-was-making-illegal-weapons-in-vacant-plot-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-119059-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाली प्लॉट में अवैध शस्त्र बना रहा था गैंगस्टर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाली प्लॉट में अवैध शस्त्र बना रहा था गैंगस्टर, गिरफ्तार
Thu, 29 Feb 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए रसूलपुर क्षेत्र के बीहड़ स्थित प्लॉट में गैंगस्टर अवैध हथियार बना रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शस्त्र फैक्टरी गांव मोढ़ा के जंगल के रास्ते पर स्थित एक खाली प्लॉट में संचालित की जा रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद पवार, एसएसआई रबिंद्र सिंह ने मय टीम के छापामार कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया है। वहीं मौके से आसफाबाद निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। साथ ही छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गया आरोपी शातिर अपराधी हैं। यह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुराने खराब अवैध शस्त्रों को भी सही करने का काम करते हैं। नए शस्त्र बनाकर फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में बेचते थे।
1500 से 2500 में बेचता है तमंचा
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पवार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। वह तमंचा बनाकर 1500 से 2500 रुपये में बेचता है। जिन लोगों को इसने अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में आरक्षी रॉकी तोमर, मुकेश, मनोज के अलावा अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
1500 से 2500 में बेचता है तमंचा
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पवार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। वह तमंचा बनाकर 1500 से 2500 रुपये में बेचता है। जिन लोगों को इसने अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में आरक्षी रॉकी तोमर, मुकेश, मनोज के अलावा अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन