फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gangster property worth 93.99 lakhs seized

UP: गैंगस्टर की 93.99 लाख की अचल संपत्ति कुर्क, छावनी बना रहा क्षेत्र; गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
सार

पशु क्रुरता, हत्या, जानलेवा हमले जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दाैरान पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी माैजूद रहे।
 

विज्ञापन
Gangster property worth 93.99 lakhs seized
पुलिस ने की कुर्की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में गैंग बनाकर हत्या, बलवा, पशु क्रुरता, जानलेवा हमले करने वाले गैंग लीडर की शनिवार को थाना रसूलपुर पुलिस ने 93.99 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान पूरा क्षेत्र छावनी बना हुआ था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के मोहल्ला छपरिया निवासी भूरा कुरैशी अपने दो अन्य साथियों के साथ गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ हत्या, पशु क्रुरता, हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। रामगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ गिरोहबंद की कार्रवाई की थी। आपराधिक कृत्यों से धन अर्जित कर उसने एक मकान अपनी पत्नी के नाम मोहल्ला छपरिया में बनाया था। 
विज्ञापन


 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुर्की के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी थी। डीएम के यहां से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी रसूलपुर अनुज कुमार राणा भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला छपरिया पहुंचे। 

उसके मकान पर सरकारी बोर्ड लगाने के बाद मुनादी कराई गई। सीओ सिटी ने बताया कि मोहल्ला छपरिया स्थित एक मंजिला पक्का आवासीय मकान (जिसमे दुकान व गोदाम) शामिल हैं। उसे कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 93.99 लाख, 600 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed