फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in educational institutions
रफ़रोजाबाद ! गांधी जयंती पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद/ टूंडला। जिले के शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान महापुरुषों के जीवन पर शिक्षकों ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल किसरांव में गांधी जयती पर शिक्षिका दीप्ती कुमारी ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायरेक्टर तरुण उपाध्याय ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्लेटिनम एकेडमी में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्या टीना अग्रवाल ने गांधीजी के बारे में बताया।
विज्ञापन

मां गौरी शिक्षण संस्थान बिलहना में प्रधानाचार्या नीलम उपाध्याय, प्रबंधक सर्वेश उपाध्याय ने गांधी जयंती मनाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुरारी लाल शिक्षण संस्थान दबरई में प्रबंधक मनोज गर्ग ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया। प्राइमरी स्कूल नगला बीरी में प्रधानाचार्य दिनेश राजा के निर्देशन में जयंती मनाई गई। प्राइमरी पाढ़म प्रथम में लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन पर प्रधानाचार्य कमलकांत पालीवाल ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद के बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रूपसपुर स्थित एसीएमटी स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक योगेश यादव मौजूद रहे।
वहीं टूंडला के नगर के एनसीआर कॉलेज में महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट, स्काउट के गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्या संगीता यादव ने विद्यालय प्रांगण में ध्वज फहराया। सर्वधर्म सभा में गीता, बाईबल व कुरान ,गुरुग्रंथ साहब का पाठ किया गया। गांधीजी का प्रिय भजन वैष्णव जानते तथा रामधुन गाया गया।
जवाहरलाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी नगला बीच में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में गांधीजी और शास्त्रीजीकी जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर कुसुमवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।
प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने ध्वजारोहण किया। आशीष श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय नगला गार्डन में भी विविध कार्यक्रम हुए। ग्राम प्रधान हरिओम निषाद ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। उप्रावि नगला दत्त में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। प्रावि गढ़ी साहब में प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह ने गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

साइकिल रैली में शामिल कैडेट्स का किया सम्मान
टूंडला। आसाम से नई दिल्ली तक चलने वाली साइकिल रैली, जो आजादी के अमृतमहोत्सव 15 अगस्त 2021 को दीमापुर से शुरू हुई थी, के फिरोजाबाद आगमन पर एनसीआर इंटर कालेज के 40 एनसीसी कैडेट्स ने 20 किमी साइकिल चलाकर साइकिल टीम का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या संगीता यादव ने समस्त टीम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed