{"_id":"65574865b166dcb7cc0f59e8","slug":"furnaces-burning-with-coal-in-hotels-and-restaurants-fine-imposed-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10045-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: होटल-ढाबों पर कोयले से धधक रहीं भट्ठियां, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: होटल-ढाबों पर कोयले से धधक रहीं भट्ठियां, लगा जुर्माना
Fri, 17 Nov 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
होटल-ढाबों पर कोयले से धधक रहीं भट्ठियां, लगा जुर्माना
फिरोजाबाद। ताज संरक्षित जोन में कोयला से भट्ठी सुलगाने वाले चार होटल और ढाबा स्वामियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से कोयला सुलगाने वाले होटल स्वामियों में खलबली मच गई।
शुक्रवार का नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल एवं ढाबों की जांच की। जांच के दौरान कृष्णा होटल,कान्हा होटल, एसडी ढाबा और सतगुरु ढाबे पर कोयला से भट्ठियां सुलगते मिलीं। एसडी प्रवर्तन दल की टीम ने कृष्णा होटल के स्वामी कुमरपाल, कान्हा होटल के स्वामी रवि यादव, सतगुरु ढाबे के स्वामी मनीष कुमार एवं एसडी ढाबे के स्वामी संजीव कुमार पर 5000-5000 रुपये का जुुर्माना लगाया है। सभी से जुर्माना की कुल राशि 20 हजार रुपये मौके पर वसूली गई। संवाद