{"_id":"57eab40c4f1c1b906c5760fb","slug":"funka-s-fault-transformers-power-goals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट होने से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट होने से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गोल
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
फाल्ट होने से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन बिजलीघर के तहत प्रकाश टाकीज के निकट रखे ट्रांसफार्मर में रात्रि 12 बजे फाल्ट होने से जलेसर रोड से बोधाश्रम चौराहे तक क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से गर्मी व उमस के लोग परेशान हुए। घरों, दुकानों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए।
बाईपास रोड स्थित प्रकाश टाकीज के निकट 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। इसमें रात्रि 12 बजे तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। फाल्ट होने के कारण एलटी लाइन भी टूट गई। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। सुबह 10 बजे तकनीकी टीम को बुलाकर ट्रांसफार्मर चेक कराया गया। जांच के बाद ट्रांसफार्मर डैमेज घोषित किया गया। इसके उपरांत देर शाम तक ट्रांसफार्मर का कोई इंतजाम नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में घंटों तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एसडीओ सचिन गुप्ता का कहना है कि रात्रि में हुए फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।