{"_id":"582f45a94f1c1b56369013a7","slug":"full-co-warehouse-the-farmer-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":" सहकारी समिति के गोदाम फुल, किसान नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के गोदाम फुल, किसान नदारद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति दीदामई पर रख्ा ख्ााद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति दीदामई पर पुरानी करेंसी के कारण 20 किसानों को बैरंग लौटाया जा चुका था। बजीरपुर जेहलपुर निवासी किसान गंगा प्रसाद बाइक से डीएपी लेने पहुंचे। दो हजार का नोट हाथ में था। गंगा प्रसाद बोले कि तीन दिन लाइन में लगने पर चार हजार निकाल पाए। समिति के सचिव रामदयाल भारती ने कहा दो हजार का दे जाओ, 950 रुपया जमा करेंगे। क्योंकि हमारे पास खुले पैसे नहीं है। रामदयाल भारती का कहना था कि करेंसी की किल्लत के कारण कोई खाद लेने नहीं आ रहा। गोदाम हाउसफुल हैं। आसफाबाद स्थित खेत में काम कर रहे किसान हुंडीलाल फसल बुवाई के लिए उधार पैसे लेने को विवश हुए। पल्लेदार सुनील का कहना था कि करेंसी बंद होने के पश्चात अभी तक काम नहीं मिला।