फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friends Lions Club planted eye check-up camp

लायंस क्लब फ्रेंड्स ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर

Thu, 03 Mar 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Friends Lions Club planted eye check-up camp
लायंस क्लब फीरोजाबाद फ्रेंडस ने गुरुवार को विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 395 मरीजों की जांच कर 118 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। क्लब द्वारा मरीजों की शुगर एवं ब्लड की निशुल्क जांच सुभाष शर्मा पैथोलोजी पर चार से 14 मार्च तक होगी।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित होटल गर्ग में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब की मंडलाध्यक्ष रेनू नंदा ने किया। उन्होंने कहा मानव सेवा ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने लायंस क्लब के पदाधिकारियों की पहल को सराहा। क्लब अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा लायंस क्लब फ्रेंडस ने जरूरतमंदों की सहायता, निर्धन छात्रों की पढ़ाई, निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप लगाए हैं। विशिष्ट अतिथि पीआरओ वीना मगन, राजेश जौहरी, डीएन वसीम, विश्वदीप सिंह, मधु सिंह, सुनील वाधवा, अनिल च्वाइस, पंकज अग्रवाल, विनोद सरीन, राकेश गर्ग ने विचार व्यक्त किए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रमा शंकर सिंह व डा. डीके डुडेजा ने मरीजों की जांच की। मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों के ऑपरेशन चार से 15 मार्च तक डा. रमाशंकर सिंह की क्लीनिक पर फेको विधि से नि:शुल्क किए जाएंगे। मरीजों को दवाएं और चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। सभी मरीजों के ऑपरेशन से पूर्व ब्लड, शुगर की जांच चार से 14 मार्च तक होगी। शिविर में अरुण गुप्ता, मीना अग्रवाल, कुसुम सरीन, पिंकी गुप्ता, दिनेश गोलस, प्रदीप झिंदल, डा.सुभाष शर्मा, पंकज अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रवीश जैन, विजय नरूला, गोपाल गोयल, अंजली गर्ग, मुकेश गुप्ता मामा, अनिल लहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed