{"_id":"6ac7b7786388cbaa2c04602d","slug":"four-year-old-boy-dies-after-falling-into-pond-in-firozabad-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम: पैर फिसलने से तालाब में गिरा चार साल का बच्चा, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम: पैर फिसलने से तालाब में गिरा चार साल का बच्चा, तीन घंटे बाद मिला शव
Thu, 08 Oct 2026 09:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:03 PM IST
सार
पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर मासूम की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में डूबे बालक के शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के गांव रीवा में बुधवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय चार साल का मासूम मछली पालन केंद्र के तालाब में गिरने से मौत के आगोश में समा गया। करीब तीन से साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मासूम का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।
गांव रीवा निवासी रिंकू का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ कान्हा बुधवार शाम अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित मछली पालन केंद्र के तालाब की ओर चला गया। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। जब काफी देर तक बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। तलाश करते हुए परिजन जब तालाब के पास पहुंचे। पानी में बच्चे की चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। सूचना मिलते ही फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर मासूम की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में डूबे बालक के शव को निकाला जा सका।
परिवार के नाम पट्टे की जमीन पर बना है तालाब
मासूम कृष्णा के चाचा प्रियांशु ने बताया कि जिस मछली पालन केंद्र के तालाब में यह हादसा हुआ उसकी 18 बीघा भूमि का पट्टा कृष्णा की दादी कलावती देवी के नाम पर पिछले दो वर्षों से है। इससे पूर्व करीब 10 वर्षों तक यह पट्टा उसके दादा वीरपाल के नाम था। मृतक कृष्णा अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा। स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी फरिहा पुष्पेंद्र कुमार सिंह की टीम बालक के लापता होने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। करीब तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बालक का शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -प्रेमशंकर पांडेय, सीओ जसराना