फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four teachers of the district participated in the workshop in Kushinagar.

Firozabad News: कुशीनगर में कार्यशाला में जिले के चार शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

Mon, 17 Jun 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four teachers of the district participated in the workshop in Kushinagar.
फिरोजाबाद। पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल जनपद कुशीनगर में शुक्रवार एवं शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग व मिशन शिक्षण संवाद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ''प्रादेशिक शैक्षिक विमर्श कार्यशाला 2024'' का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जनपद के चार शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संविलयन विद्यालय दबरई के सहायक अध्यापक अफजाल अहमद ने टेक्निकल टीम के रूप में जबकि टूंडला ब्लॉक के विनीत शर्मा ने जनपद एडमिन के रूप में प्रतिभाग किया। जनपद फिरोजाबाद के दो अध्यापकों नरेश चौहान एवं रश्मि गुप्ता को अनमोल रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसी चर्चा के साथ विमर्श का दौर भी आगे बढ़ा तो नए-नए सुझाव व विचार भी सामने आए। नवाचार की बात के साथ वक्ताओं ने विमर्श को सही दिशा देने पर जोर दिया। इस दौरान ''काव्यधारा'' पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कुशीनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राम जियावन मौर्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरल व सारगर्भित भाषा में शिक्षा देना समय की जरूरत है। इसके लिए अनेक प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलते हैं। मिशन शिक्षण संवाद के आयोजक विमल कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा मंजू सिंह ने आभार जताया। संचालन सुनील सिंह व सूर्य प्रताप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed