फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four day program will be held on Maharaja Agrasen Jayanti

Firozabad News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Wed, 02 Oct 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four day program will be held on Maharaja Agrasen Jayanti
फिरोजाबाद। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत दीपमालिका के साथ होगी। 3 अक्तूबर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार को मुंबई के कलाकारों द्वारा अग्रनाटिका का मंचन होगा। 5 अक्तूबर को मां दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन

जयंती महोत्सव के संयोजक वेद प्रकाश अग्रवाल, अग्रोहा विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल झिंदल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला, अनिल अग्रवाल एलआईसी ने संयुक्त रूप से बताया कि महाराजा अग्रसेन की 5148वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 2 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपमालिका अग्रोहा विकास समिति की ओर से सजाई जाएगी। 3 अक्तूबर को सुबह सात बजे महाराजा अग्रसेन चौक रामलीला चौराहे पर दुग्धाभिषेक किया जाएगा। तीन बजे रसूलपुर राजा दालमील से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन झांकी शामिल होंगी।
विज्ञापन

मुख्य डोले पर महाराजा अग्रसेन अपने 18 पुत्रों एवं महारानी माधवी 18 पुत्रवधुओं के साथ मौजूद रहेंगे। 4 अक्तूबर को शाम को छह बजे अग्रलीला नामक नाटक का मंचन टीवी सीरियल के कलाकारों के द्वारा जीआर प्लाजा प्रांगण में होगा। 5 अक्तूबर को शाम चार बजे मां दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अजय बंसल अज्जू, देवेंद्र अग्रवाल टीटू, मनोज अग्रवाल पम्मी, अजय अग्रवाल ताऊ, प्रांजल सिंघल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, राहुल गोयल, राजेश अग्रवाल आलोक, सुधीर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल ने शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed