फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four cows died in two days due to hunger and disease

गोशाला भूख एवं बीमारी से दो दिन में चार गोवंश ने तोडा दम

Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four cows died in two days due to hunger and disease
जसराना। जसराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर कुतकपुर की गोशाला के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दो दिन में भूख एवं बीमारी से चार गोवंश की मौत हो गई है। कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बिना कार्रवाई के ही गोवंश को दफन कर दिया। ग्राम प्रधान ने दो माह से पैसा न मिलने की बात कही।
विज्ञापन

जसराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर कुतकपुर के मजरा नगला मेंहदी पर गोवंश को रखने के लिए गोशाला का निर्माण किया गया है। गोशाला में रहने वाले गोवंश की हालत बद से बदतर हो गई है। ग्रामीणों की माने तो गोवंश की मौत होने के बाद मौजूद कर्मचारी बिना किसी कार्रवाई के उन्हें दफना देते हैं। शनिवार को एक गोवंश की मौत के बाद रविवार को तीन गोवंश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे प्रधान की मौजूदगी में कर्मचारियों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही गोवंश को दफना दिया। गोशाला के हालात काफी खराब हैं।
विज्ञापन

पिछले दो माह से सरकार की तरफ से कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। धनराशि न मिलने पर गोशाला का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। दिसंबर से अब तक करीब बीस गोवंश की मौत हो चुकी है। शनिवार को एक एवं रविवार को तीन गोवंश की मौत बीमारी एवं भूख से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रकाश झा, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed