फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four arrested, including three gang members who carried out the robbery in closed houses

बंद मकानों में चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों समेत चार दबोचे

Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including three gang members who carried out the robbery in closed houses
शिकोहाबाद। बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को एसटीएस ने थाना पुलिस के सहयोग से कांशीराम कॉलोनी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए हुए आभूषण, एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गये चोरों ने आवास विकास कॉलोनी निवासी विमला देवी व युवांशु यादव के यहां हुई चोरी की घटना को कबूला है। पुलिस ने चोरों के साथ चोरी का माल गलाने वाले एक सर्राफ को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। हालांकि गिरोह का सरगना अभी भी फरार है।
विज्ञापन

एसटीएस प्रभारी हरवेंद्र मिश्र और एसएसआई अंजीश कुमार ने संयुक्त रूप से दबिश देकर कांशीराम कॉलोनी के पीछे से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी का माल गलाने वाले सर्राफ को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चोरों के कब्जे से 54 ग्राम सोने के आभूषण और एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गये चोरों के नाम धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके पुत्र सुरेश चंद्र निवासी कटरा मीरा, सुरेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी पंजाबी कॉलोनी, रितिक कुमार पुत्र प्रवेंद्र कुमार माहौर निवासी कटरा मीरा और चोरी का माल गलाने वाला पवन कश्यप पुत्र रामरतन निवासी खेड़ा मोहल्ला थाना शिकोहाबाद हैं। फरार आरोपियों में गैंग सरगना संतोष गंभीर पुत्र श्रीराम गंभीर निवासी एटा रोड बुर्ज और आशु पंडित पुत्र राम मोहन शर्मा निवासी कांशीराम कॉलोनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान और सूखी नालियां देख कर देते थे घटना को अंजाम
शिकोहाबाद। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये चोर शातिर अपराधी हैं। यह लोग बंद मकान और सूखी पड़ी मकान की नाली को देख कर घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि यह मकान की सूखी नाली देख कर कयास लगा लेते थे कि मकान में रहने वाला परिवार बाहर है। इस लिए इन्हें उन मकानों में चोरी करने में आसानी रहती थी। उन्होंने बताया कि यह लोग अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरियां करते थे।

---------------
यह माल हुआ बरामद
4 अंगूठी, 2 चेन, 1 मटर माला, 1 जोड़ी झाले, 1 जोड़े सोने का सूई धागा, 1 सोने का सिक्का। चॉंदी के आभूषणों में करधनी 1, पायल 2 जोड़ी, गणेश जी मूर्ति 1, लक्ष्मी जी मूर्ति1, 4 सिक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed