फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former minister Ashok Yadav's car collides with a tractor; private security guard beats driver, causing uproar

Firozabad News: पूर्व मंत्री अशोक यादव की गाड़ी की ट्रैक्टर से टक्कर, निजी सुरक्षा गार्ड ने चालक को पीटा, हंगामा

Sun, 02 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former minister Ashok Yadav's car collides with a tractor; private security guard beats driver, causing uproar
पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराने के मामले में चालक के साथ निजी सु - फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। स्त्रोत: स्वयं।
शिकोहाबाद। पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री अशोक यादव के काफिले की एक गाड़ी की रविवार रात एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बैंक ऑफ इंडिया के पास यह घटना हुई। इसके बाद पूर्व मंत्री के निजी सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इसके बाद गार्डों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव का काफिला कटरा बाजार से होते हुए आवास की ओर जा रहा था। भीड़ भरे बाजार से गुजरते समय काफिले में शामिल एक निजी सुरक्षा गार्ड की गाड़ी तहसील तिराहे की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस पर गुस्साए सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक को पीटा। सुरक्षा गार्ड की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल निजी सुरक्षा गार्ड के हौसले पस्त हो गए। इस बीच घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर तुरंत मौके से भाग गया। हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है और चूंकि दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए वे अपने वाहन लेकर मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed