फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Foreign delegates are welcomed with hand made idols

Firozabad News: हाथ से बनी मूर्तियों से हो रहा विदेशी डेलीगेट्स का स्वागत

Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Foreign delegates are welcomed with hand made idols
फिरोजाबाद। सरकारी,गैर सरकारी अथवा सार्वजनिक कार्यक्रम में शिकरत करने वाले विदेशी डेलीगेटस अथवा देश की हस्तियों को फिरोजाबाद निर्मित कांच हस्तशिल्प आयटम से मेहमानवाजी का चलन बढ़ा है। पिछले तीन साल में कई केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद के कांच हस्तशिल्प आयटम की कई डिमांड की है। हस्तशिल्प मूर्तियों को देखकर विदेशी अथवा देश की हस्तियों के मुख से प्रशंसा के स्वर भी मिल रहे हैं। इससे शहर के कांच हस्तशिल्पियों और निर्यातकों का उत्साह बढ़ा है।बीते दिनों देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हुए कई सरकारी, गैर सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित हुए। खास बात है कि इन कार्यक्रमों में शिरकत करने आईं अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली देश-विदेश की हस्तियों को फिरोजाबाद निर्मित कांच हस्तशिल्प आयटम अथवा चूड़ी भेंट की गईं। परंपरागत रूप से दिए जाने वाले गिफ्ट आयटम से अलग कांच निर्मित हस्तशिल्प आयटम को देख देश-विदेश की नामचीन हस्तियां भी मंत्रमुग्ध रह गईं। यही कारण है कि अब देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी कांच के गिफ्ट आयटम भेंट किए जाने का चलन बढ़ा है। पिछले तीन साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ कई कैबिनेट मंत्रियों को इस हस्तशिल्प मूतिर्यो से प्रशंसा मिल चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा विदेशी डेलीगेट्स को देने के लिए भी कई बार फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि विधायक मनीष असीजा के पास डिमांड आई है। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी कई बार खुले मंच से यह कह चुके हैं कि जब भी किसी को बेहतर उपहार देना होता है तो वह फिरोजाबाद के कांच हस्तशिल्प को ही देते है।
विज्ञापन

---
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी डेलीगेट्स को भी भेंट किए गए कांच हस्तशिल्प आयटम
दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में यूराेप,दक्षिणी अफ्रीका के अलावा अरब लीग के राष्ट्राध्यक्ष प्रतिभाग करने आए। इन सभी राष्ट्राध्यक्षों व उनके साथ आए डेलीगेट्स को भी फिरोजाबाद निर्मित कांच हस्तशिल्प आयटम भेंट किए गए। खास तौर पर विदेशी डेलीगेट्स के भोजनाकाल एवं स्वाल्पहार के दौरान कांच के ग्लास, प्याली व अन्य किचिन वेयर में खाद्य सामग्री परोसी गईं।
विज्ञापन

---
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में भी रही कांच स्टॉलों पर दिखी,देश-विदेश के ग्राहकों की भीड़-
21 से 23 सितंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में सुहागनगरी के हस्तशिल्पियों और निर्यातकों ने भी अपने स्टॉल्स लगाए। स्टॉल्स पर लगे कांच हस्तशिल्प आयटम को देख विदेशी ग्राहक खास तौर अरब लीग व यूराेपियन देशों के मंत्रमुग्ध रहे गए। खास तौर पर स्थानीय व बोरोलिस रिफिल से बने मंदिर,देवी-देवताओं की मूर्तियां, पेड़ पौधे और लाइटिंग आयटम को विदेशी ग्राहकों की सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-शहर के कांच हस्तशिल्प को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की कोशिश में हैं। अब तक जिन देशों को कांच आयटम की सप्लाई दे रहे थे। उनके अलावा अब दूसरे देशों में भी कांच आयटम की पहचान दिलाने को कोशिश की जा रही है।

मुकेश बंसल टोनी कांच निर्यातक-

-हस्तशिल्प के जरिए तैयार कांच आयटम की गुणवत्ता सुधार को हम संकल्पित हैं। लगातार बदलने वाले बाजार की डिमांड के अनुसार आयटम तैयार कराना काफी चुनौती भर होता है। लेकिन लोगों से मिलने वाली प्रशंसा हमें और बेहतर काम करने को प्रेरित करती है।
- राजन सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हस्तशिल्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed