फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five power plants will be built soon, 24 hours supply will be available

Firozabad News: पांच बिजलीघर जल्द बनेंगे, 24 घंटे मिलेगी आपूर्ति

Tue, 22 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five power plants will be built soon, 24 hours supply will be available
फिरोजाबाद। आने वाले समय में बिजली की किल्लत दूर हो जाएगी। शहरी इलाकों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी की जा रही है। विद्युत निगम तैयारी में जुटा है। इसके तहत शहर में पांच नए बिजलीघरों को स्काडा योजना के तहत बनाया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्युत निगम ने पांच नए बिजली घरों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एक दशक में शहरी क्षेत्र में 30 हजार से ज्यादा विद्युत कनेक्शन बढ़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में नई आबादी बस गई है, लेकिन विद्युत सप्लाई दो दशक पूर्व स्थापित बिजली घरों से संचालित की जा रही हैं। आए दिन विद्युत फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में विद्युत कटौती के कारण इस बार हाहाकार मचा रहा। कई विद्युत अधिकारियों पर गाज तक गिरी। अब बेहतर आपूर्ति देने के लिए पांच बिजली घर का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो शासन को भेजा है। भूमि की तलाश भी की जा रही है। इसके पूर्ण रूप से लागू होने के बाद जिले के करीब साढ़े तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, ट्रिपिंग समेत तमाम तरह की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस सिस्टम को लागू करने से पहले शहर के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




इन स्थानों पर बनेंगे नए बिजली घर
डिवीजन प्रथम में सोफीपुर, रसूलपुर और बंबा बाईपास क्षेत्र में बिजली घर का निर्माण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र डिवीजन द्वितीय में रामलीला और टापाखुर्द क्षेत्र में बिजली घर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1200 वर्गफीट भूमि की जरूरत है। भूमि चिन्हांकन के लिए विद्युत निगम ने तलाश शुरू कर दी है। एक बिजलीघर 10 एमबीए क्षमता का बनाया जाएगा।
विज्ञापन





लगातार बढ़ रही है बिजली की मांग
जिले में बढ़ती आबादी और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बिजली की खपत बीते तीन वर्षों में दोगुनी बढ़कर करीब 200 मेगावाट से ज्यादा तक पहुंच गई है। जो दो दशक पुराने सिस्टम की क्षमता से अधिक है। विद्युत निगम का मानना है कि गर्मी में इस साल अन्य वर्षों की अपेक्षा एसी अत्यधिक लगाए गए। इसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-दोनों डिवीजन में पांच बिजली घर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जनता को बेहतर आपूर्ति मिले, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। भूमि की तलाश भी शुरू कर दी है। शासन से जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।
मागेंद्र कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed