{"_id":"6a5dbca991fe00891c078922","slug":"five-agra-based-criminals-arrested-after-encounter-with-police-in-firozabad-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, आगरा के पांच शातिर चोर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, आगरा के पांच शातिर चोर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली
Mon, 20 Jul 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:44 AM IST
सार
फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आगरा के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि गिरोह से चोरी के आभूषण और हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के रहल गांव में 11 जुलाई की रात भंवर सिंह के घर में हुई चोरी को आगरा के गिरोह ने अंजाम दिया था। रविवार रात को पुलिस ने इसका खुलासा किया। पांच बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरोह के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण, अवैध असलाह, कारतूस और दीवार तोड़ने के लोहे के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि रहल गांव में बीती 11 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि भंवर सिंह के घर की 4 इंची ईंट की दीवार तोड़कर बक्से व अलमारी के ताले चटकाए गए थे। चोर वहां से सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों के बारे में पता लगा। रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रपड़ी के जंगल में कुछ बदमाश फिर से चोरी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसकी पहचान तेज सिंह निवासी फतेहाबाद, आगरा के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर नैमीचंद निवासी धारापुरा, थाना फतेहाबाद, आगरा, सुरेशचंद निवासी साहिदपुर, थाना फतेहाबाद, आगरा, सियाराम निवासी बिप्रावली भावनाथ की ठार, थाना पिनाहट, आगरा, राधेश्याम निवासी बिप्रावली भावनाथ की ठार, थाना पिनाहट, आगरा को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 1 करधनी, 3 जोड़ी पायल (पंजीरी व तोड़िया) और बच्चों के 2 कड़े (खडुआ)। 2 तमंचे (315 बोर), 2 कारतूस, 3 खोखा कारतूस, दीवार तोड़ने के उपकरण (3 छोटे सब्बल), चाबी का गुच्छा और 1 बड़ी रिंच बरामद हुई है। सभी 5 अभियुक्त शातिर किस्म के चोर और नकबजन हैं, जो आसपास के जिलों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।