फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news space vatica

Firozabad News: चंडीगढ़ की तर्ज पर फिरोजाबाद में स्पेस वाटिका, शासन को भेजा प्रस्ताव

Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
firozabad news space vatica
फिरोजाबाद। जिले के छात्रों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शहर में अब अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय घटनाओं की जानकारी बेहद आसान और रोचक अंदाज में मिल सकेगी। नगर निगम प्रशासन चंडीगढ़ (हरियाणा) की तर्ज पर अत्याधुनिक अंतरिक्ष वाटिका के निर्माण की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


महापौर कामिनी राठौर के निर्देश पर नगर निगम ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंतरिक्ष वाटिका के निर्माण के लिए लगभग 6 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत का विस्तृत प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। शासन से हरी झंडी मिलते ही परियोजना का कार्य धरातल पर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस अंतरिक्ष वाटिका में एक आधुनिक 3डी थिएटर हॉल बनाया जाएगा। इसके जरिए छात्र-छात्राओं और युवाओं को थ्री-डी फिल्मों और तकनीक के माध्यम से पृथ्वी, सूर्य, चंद्रमा, विभिन्न ग्रहों तथा तारामंडल के सदस्यों की स्वचालित गतिविधियां दिखाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की जटिल जानकारियां बेहद मनोरंजक और व्यावहारिक तरीके से समझ आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 से 6 एकड़ में विकसित होगा हरा-भरा परिसर
अंतरिक्ष वाटिका के लिए नगर निगम को लगभग 5 से 6 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। 3डी स्क्रीन वाले मुख्य हॉल के आसपास बड़े पैमाने पर ग्रीन एरिया (प्राकृतिक वातावरण व पार्क) भी विकसित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों, बच्चों और शहरवासियों को घूमने-फिरने और टहलने के लिए रमणीय स्थान मिल सके। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली इस वाटिका के लिए निगम प्रशासन ने शहर के नए आबादी क्षेत्रों में उपयुक्त भूमि का चिह्नांकन और सर्वे तेज कर दिया है, ताकि बजट स्वीकृत होते ही बिना किसी विलंब के निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।




यान:

शहर में अंतरिक्ष वाटिका निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 6.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही इसके निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चिह्नांकन भी कराया जा रहा है।

- प्रशांत नागर, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed