फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident two death

Firozabad News: हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम, दो की मौत, पांच घायल

Sat, 06 May 2023 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident two death
टूंडला (फिरोजाबाद) । शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद हाईवे स्थित पुल पर हरियाणा से कानपुर जा रही पशुओं से भरी डीसीएम गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। डीसीएम के ऊपर बैठे दो पशु व्यापारी व दो पशु उछलकर पुल से नीचे जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को फ़िरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह सात बजे करीब की है। हरियाणा के जींद से एक डीसीएम गाड़ी पशुओं को लेकर कानपुर देहात जा रही थी। डीसीएम में चालक सहित सात लोग सवार थे। गाड़ी हाईवे पर जरौली फलाईओवर के ऊपर पहुंची। तभी चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम के ऊपर बैठे दो पशु व्यापारी संदीप (22) मऊ रूरा थाना रूरा कानपुर देहात व विमल ठाकुर (20) निवासी अछल्दा अकबरपुर, कानपुर फ्लाई ओवर के बीच में खाली हिस्से से नीचे वाली सड़क पर जा गिरे, जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को फ़िरोजाबाद दिया। वहीं, घायल प्रभात सिंह (28) निवासी नटपुरवा थाना रूरा कानपुर, रामसेवक पाल (40) निवासी कटरा रोशन मऊ थाना रूरा जिला कानपुर देहात, सुनील कुमार (30) निवासी रोशन मऊ थाना रूरा जिला कानपुर देहात, राहुल निवासी जींद हरियाणा व समीर निवासी जींद, हरियाणा को ट्राॅमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मरी भैंसों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायल भैंसों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed