फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news ram pratap singh chauhan

Firozabad News: श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वाले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Fri, 10 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
firozabad news ram pratap singh chauhan
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री का बृहस्पतिवार को सुभाष चौराहा पर स्वागत किया। उन्होंने पार्टी से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद टूंडला आगमन पर सुभाष चौराहा स्थित शाम चार बजे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल धनगर ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष आजाद जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम का विरोध करते थे और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का समर्थन करते थे, वही आज राम की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है। चढ़ावा चोरी करने वाला दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनवा में जिले की पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, पूर्व जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, आकाश शर्मा, सुशील चक, शिव शंकर शर्मा, नीलम दिवाकर, अग्रज जैन, संजय चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed