{"_id":"6a74eb59bbcbff86e5090030","slug":"firozabad-news-railway-spacial-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-181520-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रक्षाबंधन के लिए रेलवे ने चलाई नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रक्षाबंधन के लिए रेलवे ने चलाई नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस
विज्ञापन
टूंडला। रक्षाबंधन पर रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुपौल जंक्शन के बीच दौड़ेगी। रक्षाबंधन से पूर्व इस ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। इसके साथ ही यह ट्रेन दोनों ओर से 56-56 फेरे लेगी।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया है कि रक्षाबंधन पर अन्य ट्रेनों पर दबाव करने के लिए ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस छह अगस्त शाम 09:35 बजे नई दिल्ली से चलाया गया है। यह ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन होकर तड़के 03:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, औडिहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी जंक्शन, बख्तियारपुर, सहरसा होकर अगले दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 04071 सुपौल-नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस आठ अगस्त सुबह 07:45 बजे सुपौल से चलेगी। जो इसी रास्ते होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय, स्लीपर, सामान्य, एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच होंगे। रक्षाबंधन से पूर्व इस ट्रेन के चलने से न सिर्फ अन्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा, अपितु रेलयात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।