{"_id":"68cc64d12e454702ed0dd60a","slug":"firozabad-news-police-encounter-two-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-156480-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रामगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 7 ई-रिक्शा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रामगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 7 ई-रिक्शा बरामद
विज्ञापन
फोटो 18 रामगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में बदमाशों को कंधे का सहारा देकर लेकर जाते पुलिसकर्मी। स्रोतः
फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस ने बुधवार की रात एक मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनकी निशानदेही पर चोरी के सात ई-रिक्शा बरामद हुए हैं। उपचार के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नीरज निवासी सोफीपुर, बसई मुहम्मदपुर और रितिक उर्फ राहुल निवासी छारबाग रामनगर, लाइनपार के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों बदमाश बाइपास रोड से फैक्ट्री एरिया में जाने वाले कच्चे रास्ते पर पांच लोडर और दो सवारी ई-रिक्शा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजीव दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीरज और रितिक के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि ये दोनों 16 सितंबर की रात कोहिनूर रोड और आंबेडकर पार्क से ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में वांछित थे। इसके अलावा 25 अगस्त को सम्राट नगर से भी एक ई-रिक्शा चोरी हुआ था। इन मामलों की जांच के दौरान ही पुलिस को नीरज और रितिक के नाम पता चले थे।