फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, narkho bliock. Panchayat secretary, Panchayat, Narkhi block news, dispute between accountant,

नारखी ब्लॉक में पंचायत सचिव और एकाउंटेंट के बीच में विवाद, फाइल फटी

Thu, 15 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, narkho bliock. Panchayat secretary,  Panchayat,   Narkhi block news, dispute between accountant,
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी ब्लॉक में पंचायत सचिव एवं एकाउंटेंट के माध्य फाइल की फोटो खींचने को लेकर बुधवार की शाम को विवाद हो गया। विवाद के दौरान खींचातानी में फाइल तक फटने के साथ कुर्सी भी फेंक दी।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक के बीडीओ की मानें तो ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सतीश चंद्र शर्मा अपने किसी एक साथी के साथ बुधवार की शाम को पंचायत भवन के टेंडर संबंधी फाइल देखने के लिए एकाउंटेंट राकेश कुमार के पास गए थे। इस दौरान उन्होंने फाइल को देखने के लिए मांग लिया। राकेश का आरोप है कि फाइल को देखने के दौरान ही सतीश चंद्र शर्मा के साथ आए युवक ने उक्त फाइल का मोबाइल से फोटो खींचना प्रारंभ कर दिया। रोकने पर खींचातानी करने लगे। ब्लॉक स्टाफ की मानें तो विवाद के दौरान फाइल फट गई।
विज्ञापन

बाद में पंचायत सचिव सतीश चंद्र शर्मा वहां से चले गए। इसकी जानकारी ब्लॉक के स्टाफ ने बीडीओ को दे दी। खंड विकास अधिकारी नारखी नरेश कुमार का कहना है कि पंचायत सचिव सतीश चंद्र शर्मा एवं एकाउंटेंट राकेश के मध्य पचवान तथा जशरथपुर पानीगांव में बनाए गए पंचायत भवन के टेंडर संबंधी फाइल की फोटो खींचे जाने को लेकर विवाद हुआ था। फाइल के खींचतान के दौरान फट गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed