फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news muharram tazia

Firozabad News: अकीदत और एहतराम के साथ कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए

Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news muharram tazia
फोटो 8 कर्बला में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्रोतः
फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद शहर और देहात में मुहर्रम की दसवीं तारीख पर इमाम हुसैन के गम में माहौल डूबा रहा। अकीदत और सम्मान के साथ अलम और ताजिए के भव्य जुलूस निकाले गए। इस वर्ष ताजिए की संख्या में पिछले साल की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

जुलूस शहर के विभिन्न निर्धारित मार्गों से गुजरे। इस दौरान या हुसैन की सदाओं से फिजा गूंजती रही। शाम को नम आंखों से सभी ताजिए और अलम को स्थानीय कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुस्लिम समाज के नौजवान और बच्चे सुबह से ही अपनी तैयारियों में जुटे थे। वे अलम और ताजिए लेकर निर्धारित मार्गों पर निकल पड़े। ताजिए को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगरों ने बृहस्पतिवार की पूरी रात नक्काशी और रोशनी की सजावट की। जुलूस के दौरान अखाड़े के युवाओं ने चौराहों और प्रमुख मोड़ों पर पारंपरिक करतब दिखाए। उन्होंने लाठी-डंडे और तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब का भी प्रदर्शन हुआ। प्रमुख समाजसेवियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष मुहर्रम के अवसर पर ताजिए की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इन ताजिए को विशेष रूप से सजाया गया था। कारीगरों ने बृहस्पतिवार की पूरी रात जागकर इनकी नक्काशी और रोशनी की व्यवस्था की। इन तैयारियों ने जुलूस को और भी भव्य बना दिया। जुलूस के दौरान अखाड़े के युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने लाठी-डंडे और तलवारबाजी के पारंपरिक करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासनिक सूझबूझ से तय रूटों से गुजरा कारवां
अमन-चैन के साथ जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही रूट चार्ट निर्धारित कर दिया था। शहर में रामगढ़, कश्मीरी गेट और नई आबादी क्षेत्र के ताजिए नगला बरी, होटल भाटिया राहा, शीतल खां रोड, सर्कुलर रोड, पुराना डाकखाना, शिवाजी मार्ग, बर्फ खाना, जलेसर रोड और सेंट्रल चौराहे से होते हुए नई बस्ती के रास्ते कर्बला पहुंचे। वहीं, लेबर कॉलोनी और आसपास के इलाकों से उठने वाले जुलूस पारंपरिक स्टेशन रोड होते हुए कर्बला की ओर बढ़े।



डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान, रूटों का लिया जायजा
संवेदनशील आयोजन को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन सुबह से ही सड़कों पर मुस्तैद रहा। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने खुद ताजियों के रूट से लेकर कर्बला मैदान तक का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को हिदायत दी कि जब तक अंतिम ताजिया सुपुर्द-ए-खाक न हो जाए, तब तक ड्यूटी पॉइंट से कोई नहीं हटेगा।
कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने बताया कि सभी क्षेत्रों से अकीदतमंद तय व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण ढंग से कर्बला पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाएं बनाने में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।




जगह-जगह पुष्पवर्षा और खाने-पानी की सेवा
पारंपरिक मार्गों से गुजरे ताजिएदारों की भीषण गर्मी में जल, शर्बत व खाने की सेवा में भी लोग जुटे रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इसके अलावा ताजिएदारों का स्वागत भी किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कमान संभाली और ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश सिंह की टीम ने शहर में जाम नहीं लगने दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

फोटो 8 कर्बला में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्रोतः

फोटो 8 कर्बला में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्रोतः

फोटो 8 कर्बला में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्रोतः

फोटो 8 कर्बला में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे। स्रोतः

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article