{"_id":"68bb3037ecbd2668f9012414","slug":"firozabad-news-julus-hindu-area-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155600-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बारावफात पर माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...बिना अनुमति निकाला हिंदू बहुल इलाकों से जुलूस; हिरासत में 35 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारावफात पर माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...बिना अनुमति निकाला हिंदू बहुल इलाकों से जुलूस; हिरासत में 35 लोग
Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
सार
एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने उत्तर, दक्षिण, रसूलपुर और रामगढ़ थानों की पुलिस टीम बनाकर वीडियो से युवकों की पहचान कराई। पुलिस टीम ने पहचान करने के बाद करीब 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बिना अनुमति निकाला जुलूस। वीडियो ग्रेब
विस्तार
फिरोजाबाद में बारावफात पर शहर की फिजा बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने जानबूझकर बिना अनुमति और परंपरा के विपरीत हिंदू बाहुल्य इलाकों से जुलूस निकालकर हुड़दंग मचाया। जानबूझकर लोगों को देखकर तेज आवाज में नारे लगाए गए। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद भी शहर की पुलिस ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। सदर विधायक मनीष असीजा ने शहर का माहौल बिगड़ता देख इसकी जानकारी एसएसपी को दी। तब पुलिस की टीम दौड़ी।
सीओ सिटी के नेतृत्व में चार थानों की टीमें बनाई गई। वीडियो से पहचान कर 35 लोगों को हिरासत में लिया है। शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूर्व से आवंटित क्षेत्र में निकाले जाने की परंपरा है। शहर के दुर्गा नगर इलाका खास तौर पर वैश्य बाहुल्य इलाका है। इसके साथ ही दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, बोधाश्रम चौराहा, हुंडावाला बाग गली नंबर 20 से भी बिना पंरपरा के जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया।

बिना परंपरा और बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने पर लोगों में आक्रोश पनप उठा। संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। तभी सदर विधायक मनीष असीजा ने पूरी सत्यता जानी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से बात की। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने उत्तर, दक्षिण, रसूलपुर और रामगढ़ थानों की पुलिस टीम बनाकर वीडियो से युवकों की पहचान कराई। पुलिस टीम ने पहचान करने के बाद करीब 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे सीओ सिटी द्वारा उत्तर थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का खुफिया तंत्र हो गया फेल
पुलिस की खुफिया एजेंसी जो पल पल हर छोटे बड़े कार्यक्रम की जानकारी रखती है। लेकिन शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों ने जानबूझ कर तैयारी की हुई थी। वहीं शहर की उत्तर, रामगढ़, रसूलपुर अफसरों के साथ ही एलआईयू की टीम भी इसकी सूचना अफसरों को नहीं दे सकी।

विधायक बोले, एक दूसरे का करें सम्मान, वातावरण बिगाड़ने की छूट नहीं
सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि शहर में सभी को एक दूसरे का सम्मान रखना चाहिए। लेकिन उत्पात मचाने व वातावरण बिगाड़ने की छूट नहीं मिल सकती है। दुर्गा नगर में इससे पहले कभी जुलूस निकला न ही निकालने का कोई औचित्य हैं। जिन लोगों ने उपरोक्त मार्ग पर अकराण उत्पात व हुडदंग मचाया है वह घोर आपत्तिजनक है। पूरी कड़ाई से रोकथाम कराई जाएगी।
बिना परंपरा और बिना अनुमति के शहर में जुलूस निकालने और हुड़दंग मचाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -अरुण कुमार चौरसिया, सीओ सिटी