फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, firozabad hindi news, glass products, Mela Haat, merchant fair

मेला-हाट के जरिए कांच उत्पादों की डिमांड बढ़ाने की तैयारी

Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, firozabad hindi  news,  glass products,  Mela Haat, merchant fair
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण देश-विदेश के बाजारों में घटी कांच उत्पादों की डिमांड बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा मेला-हाट का आयोजन किया जाएगा। उद्योग निदेेेशालय द्वारा राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के करीब पांच बड़े व्यावसायिक मेला में फिरोजाबाद के कांच उत्पादों की स्टॉल लगाने को स्थानीय उद्यमियों व हस्तशिल्पियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही फिरोजाबाद का कांच उद्योग जगत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंदी की मार झेल रहा है। देश-विदेशों में कांच उत्पादों की डिमांड बढ़ाने के लिए उद्योग निदेेेेशालय द्वारा वृहद कार्य योजना तैयार की गई है। योजनान्तर्गत नई दिल्ली, लखनऊ एवं अन्य औद्योगिक नगरों में मेला का आयोजन होगा। स्थानीय उद्योग विभाग द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले व्यवसायिक मेला आयोजन में प्रतिभाग को स्थानीय कांच उद्यमियों व हस्तशिल्पियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

आईएनए दिल्ली हाट 16 से-
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग द्वारा आगामी 16 से 31 अगस्त तक एनसीआर में दिल्ली हाट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक से 15 सितंबर तक ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अलावा इसी माह के अंत में लखनऊ में भी एक व्यापारी मेला का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed