{"_id":"60df50ed8ebc3e72db02a76d","slug":"firozabad-news-agra-lucknow-express-way-road-accidents-vilage-garhroli-vilage-gadhroli-thana-nasirpur-villlage-garhrouli-firozabad-news-agr498270847","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। फतेहाबाद से दवा लेकर बाइक से आ रहे महिला-पुरुष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घायलों को एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों ने यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीररूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात हादसा हो गया। थाना नसीरपुर के गांव गढ़रौली निवासी राहुल (25) पुत्र रामगनेश अपनी बाइक से नसीरपुर निवासी महिला संगीता (32) पत्नी मनोज को दवा दिलाने फतेहाबाद गया था। शुक्रवार देर रात दोनों बाइक से एक्सप्रेस वे से होकर घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत 41 किलो मीटर के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।
बाइक पर पीछे बैठी महिला संगीता (32) और बाइक चालक राहुल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की जानकारी होते ही एक्सप्रेस वे सुरक्षा में लगे कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला और युवक को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर वरुण कांत ने परीक्षण के बाद महिला संगीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही महिला के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चीख पुकार करते हुए फिरोजाबाद अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं अन्य हादसे में सोनम (20) पुत्री राकेश , नेहा (10) पुत्री जगदीश और किशन कुमार (33) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला तौशी टूंडला घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद रेफर कर दिया।