फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad model as precedent in Lucknow Chhaaga

लखनऊ में नजीर बनकर छाएगा फीरोजाबाद मॉडल

Thu, 28 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Firozabad model as precedent in Lucknow Chhaaga
जिले को खुले में शौच मुक्त करने में फीरोजाबाद की कवायद रंग लाई। अब यूपी में फीरोजाबाद की नजीर पेश की जाएगी। लखनऊ की कार्यशाला में खुले में शौच मुक्त गांवों के लिए फीरोजाबाद मॉडल को पेश किया जाएगा। जिले में डीएम रहे विजय किरन आनंद भी इस अभियान में अपने प्रयासों और जागरूकता क्रम की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

 स्वच्छ भारत मिशन के तहत फीरोजाबाद में 30 गांवों को खुले में शौच मुक्त किया गया। इसकी घोषणा ने अफसरों के प्रयासों को पंख लगा दिए और अन्य गांवों के लिए भी आधिकारिक कवायद तेज हो गई।  इसके लिए प्रदेश स्तर पर जिले के अफसरों को बुलाकर उन्हें पाठ पढ़ाया जाएगा। 29 एवं 30 को लखनऊ में होने वाली कार्यशाला में जिले से सीडीओ व डीपीआरओ शामिल होंगे। बताते चलें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में खुले में शौच मुक्त का अभियान तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने संचालित किया था। विश्वबैंक की टीम की मदद से न सिर्फ कार्यशाला आयोजित की गई बल्कि टीमों ने गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रत्येक गांव में महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ युवाओं की टोली तैयार की। परिणाम स्वरूप अब तक 30 गांव खुले से शौच मुक्त करने की घोषणा डीएम निधि केसरवानी ने की। लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में फीरोजाबाद का प्रतिनिधित्व सीडीओ सुजीत कुमार करेंगे। साथ ही डीएम बिजनौर और अभियान के दौरान फीरोजाबाद डीएम रहे डीएम विजय किरन भी शामिल होंगे। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर राजीव नयन गुप्ता ने कहा कि जिले की प्रगति की शासन स्तर पर तारीफ हुई है।
विज्ञापन



शौचालय निर्माण की सौ खातों में जाएगी धनराशि
 फीरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त ने दो दिन में पहली किस्त संबंधित के खातों में सीधे ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर क्षेत्र से करीब 12 हजार फार्म भरे गए थे। नगर निगम द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया। इसके बाद उन्हें वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। इसके साथ ही शहर में 100 लोगों द्वारा शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। नगर आयुक्त रमाऔतार रमन ने सभी 100 भवन स्वामियों के खाते में प्रथम किश्त के रूप में चार हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed