फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Horror: Son Hacks Mother Mithilesh to Death Over Property Dispute

UP: 19 वर्षीय बेटा बन बैठा कातिल...इस वजह से मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता ने कर ली थी आत्महत्या

Wed, 03 Dec 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी गड़रिया गांव में 19 वर्षीय बेटे हर्ष ने अपनी मां मिथिलेशकी फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस देर रात तक जुटी रही।

विज्ञापन
Firozabad Horror: Son Hacks Mother Mithilesh to Death Over Property Dispute
मृतका का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी गड़रिया गांव में मंगलवार देर शाम 19 वर्षीय बेटे हर्ष द्वारा अपनी मां मिथिलेश (45) की फावड़े से काटकर की गई हत्या ने संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के एक लंबे अध्याय को बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की जड़ 50 बीघा से अधिक पैतृक संपत्ति और आठ साल पहले शुरू हुआ विवाद है।
विज्ञापन


पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि मिथिलेश के चाल-चलन पर उनके पति ललित को शक था। इसके अलावा, मिथिलेश संपत्ति बेचकर रुपये देने का दबाव भी ललित पर बनाती थीं। इसी कलह और दबाव के कारण पेशे से किसान ललित ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। ललित की मौत के बाद मिथिलेश अपनी सास और फिर बच्चों पर पति की संपत्ति बेचकर अपना हिस्सा देने का दबाव बनाती थी। आठ साल पहले घर छोड़कर जाने के बाद मिथिलेश एटा की आंबेडकर नगर कॉलोनी में अपने मायके में रहती थीं और दिल्ली में काम करने लगी थीं।
विज्ञापन



गांव में आना-जाना था 
मायके में रहने के दौरान भी उनका गांव आना-जाना लगा रहता था। मिथिलेश के घर छोड़कर जाने के दौरान वह अपने साथ अपनी बड़ी बेटी को ले गई थीं, जिसकी बाद में उन्होंने शादी की थी। बाकी के चारों बच्चे जिनमें दो अविवाहित बेटी और दो अविवाहित बेटे शामिल हैं, वह गांव में अपनी दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed