फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad harsh firing case Husband fires celebratory shots on Karwa Chauth wife gets hit by bullet

यूपी: करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Fri, 30 Oct 2026 11:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, Firozabad
संवाद न्यूज एजेंसी, Firozabad Published by: Arun Parashar Updated Fri, 30 Oct 2026 11:02 AM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में करवाचाैथ पर पति ने इस कदर खुशी मनाई कि पत्नी को लहूलुहान कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। माैके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
firozabad harsh firing case Husband fires celebratory shots on Karwa Chauth wife gets hit by bullet
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। आरोप है कि महिला के पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला का पति भट्ठा संचालक बताया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आगरा में बदला माैसम: आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

मोहल्ला महावीर नगर, गली नंबर एक निवासी शिवा (40) पत्नी राजकुमार यादव बृहस्पतिवार शाम परिवार के साथ घर की छत पर करवा चौथ का चांद देखने गई थीं। इसी दौरान पति राजकुमार यादव ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली शिवा को लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

ये भी पढ़ें-विवाहिता की माैत पर सनसनीखेज आरोप: अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी से कराना चाहता था ऐसा काम, पति को शर्म भी न आई

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें-यूपी पीईटी आज: 49 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed