फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad glass bottle industry may suffer setback due to unrest in Bangladesh traders put orders on hold

Bangladesh: बांग्लादेश में अशांति से यूपी के कांच बोतल इंडस्ट्रीज को लग सकता झटका, कारोबारियों ने रुकवाए ऑर्डर

Thu, 08 Aug 2024 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 04:03 PM IST
सार

बांग्लादेश में अशांति फैली है। इसका असर फिरोजाबाद के कांच बोतल इंडस्ट्रीज पर दिख रहा है। कारोबारियों को भुगतान फंसने की आशंका है। उन्होंने अपने ऑर्डर रुकवा दिए हैं। 

विज्ञापन
Firozabad glass bottle industry may suffer setback due to unrest in Bangladesh traders put orders on hold
शहर की एक फैक्ट्री में रखी छोटी कांच की शीशी - फोटो : संवाद

विस्तार

आंतरिक अशांति से घिरे बांग्लादेश के हालातों का असर सुहागनगरी फिरोजाबाद के कांच बोतल कारोबार पर पड़ना तय है। बांग्लादेश में सौ एमएल तक माप वाली शीशी का कारोबार कर रहे निर्यातकों के लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल होने का अंदेशा है। कई कारखानों में जमा स्टॉक को दूसरी जगह खपाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


वहीं छोटे निर्यातक भी भुगतान व तकनीकी आंशका से चिंतित हैं। कारोबारियों के अनुसार बांग्लादेश में अगर अशांति का माहौल लंबा चला तो फिरोजाबाद के कांच कारोबार दिसंबर माह तक लगभग पांच करोड़ का नुकसान होगा। फिरोजाबाद की कांच बोतल उद्योग ने यूरोप के साथ साथ दक्षिण एशिया के श्रीलंका, रूस, बांग्लादेश, नेपाल, चीन के कई प्रदेशों में अपनी पैठ बना ली है। 

विज्ञापन

खासतौर पर सौ एमएल तक की शीशी का निर्यात इन देशों में प्रमुखता से होता है। सौ एमएल की शीशी सामान्यत: इत्र, नैन पॉलिश, चिकित्सीय कार्यों में इस्तेमाल होती हैं। अकेले बांग्लादेश में ही पश्चिम बंगाल के रास्ते इन शीशियों की सप्लाई आसानी से होती है। ताजा माहौल में बंगाल के कांच बोतल व शीशियों कारोबारियों ने अपने ऑर्डर को रुकवा दिया है।
 
विज्ञापन

वहीं फिरोजाबाद के कारोबारियों की चिंता पूर्व में भेजे गए ऑर्डरों के भुगतान को लेकर भी है। कांच कारोबारियों के अनुसार दिसंबर तक बांग्लादेश में लगभग पांच करोड़ का मॉल भेजा जाना था, लेकिन उस पर एकाएक ब्रेक लगना काफी नुकसानदेह है।
 
विज्ञापन

चीन को टक्कर देना काफी दुश्कर है। फिरोजाबाद के कांच निर्यातक रूस, यूक्रेन युद्ध के जरिए पहले से ही मंदी की मार झेल रहे थे। अब बांग्लादेश में उत्पन्न हालात निराशाजनक हैं। इससे छोटे कारोबारियों को दिक्कत होगी। वहीं जिले की कांच बोतल इंडस्ट्रीज में उत्पादन प्रभावित रहेगा। -मुकेश बंसल टोनी, अध्यक्ष द एक्सपोर्ट एसोशिसन

माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज में पहले से ही ऑर्डरों की कमी है। इस कारण से पूरे अड्डे नहीं चल पा रहे हैं। अगर छोटी शीशियों के ऑर्डर रुकेंगे तो काम चलाना मुश्किल हो जाएगा। -अभिषेक मित्तल चंचल, उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed