फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Durgesh Jatav's brother Shera can become a headache for the police

फिरोजाबाद : पुलिस के लिए सिर दर्द बन सकता है, दुर्गेश जाटव का भाई शेरा

Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: Durgesh Jatav's brother Shera can become a headache for the police
फिरोजाबाद। कुख्यात अपराधी दुर्गेश जाटव उर्फ टोंटा का भाई शेरा जेल से बाहर आते ही अपराध करने लगा है। शनिवार रात को रसूलपुर थाना क्षेत्र में चौथ न देने पर शेरा ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शेरा का नाम सामने आने पर क्षेत्रीय दुकानदारों और गोदाम स्वामियों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

दुर्गेश जाटव उर्फ टोटा रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना रसूलपुर का रहने वाला था। आगरा और फिरोजाबाद पुलिस ने एत्मादपुर के समीप दुर्गेश जाटव को मुठभेड़ में जहां मार गिराया था। उसके भाई शेरा को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जो कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपराध करने लगा है। शनिवार रात पुराना रसूलपुर निवासी अमित कुमार से चौथ मांगी। अमित की पुराने डाक बंगला के पास दुकान है। चौथ देने से मना किया तो शेरा ने लातघूसों से पीटा।
विज्ञापन

लोग एकत्रित हुए तो वह मौके से भाग गया। घटना के पीछे शेरा का नाम आने के साथ ही जहां क्षेत्रीय लोग चुप्पी साध गए, वहीं क्षेत्रीय दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल कामय है। शेरा शातिर अपराधी है। शेरा बाइक चलाने में काफी एक्सपर्ट है। दुर्गेश जब भी घटना करता था, तब बाइक शेरा ही चलाता था। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि शेरा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह दो मुकदमों में वांछित चल रहा है। शनिवार रात को हुई वारदात में शेरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed