{"_id":"639f4cc65c0225576e66079d","slug":"firozabad-crowd-of-participants-gathered-in-vidyagyan-exam-firozabad-news-agr5572432162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : विद्याज्ञान परीक्षा में उमडी प्रतिभागियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : विद्याज्ञान परीक्षा में उमडी प्रतिभागियों की भीड़
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शिव नॉडर फाउंडेशन ने विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 664 में से 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सफल होने वाले छात्र एवं छात्राओं को शिव नाडर द्वारा संचालित स्कूल में निशुल्क शिक्षा लेने का अधिकार मिलेगा।
एचसीएल टेक्नालॉजी द्वारा संचालित शिव नॉडर फाउंडेशन द्वारा कराई गई विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एलआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह के निर्देशन में कराई गई प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 664 में से 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
फाउंडेशन से आए प्रवीण कुमार ने बताया परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को निशुल्क पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षाधिकारी एका विनय प्रताप सिंह, एआरपी जसराना मनोज कुमार शर्मा, देशदीपक का विशेष सहयोग रहा।