फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firoazabad news old man burned misteriously death

Firozabad News: प्लॅाट पर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, जांच शुरु

Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
firoazabad news old man burned misteriously death
103, मृतक ब्रह्मऋ​षि का फाइल फोटोपरिजन - फोटो : Archive
टूंडला। थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में बुधवार देररात एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। परिजन ने वृद्ध की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे शॉर्ट सर्किट से लगी आग मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा है।
विज्ञापन

वृद्ध ब्रह्मऋृषि बुधवार रात अपने मकान के पास एक चारदीवारी प्लॉट में बनी सीमेंट की शेड में चारपाई पर अकेले सो रहे थे। उनके दोनों पुत्र दिनेश और मुनेंद्र अपने बच्चों के साथ मकान में सो रहे थे। रात करीब दो बजे पड़ोसी जावेद ने परिजन को प्लॉट से आग की लपटें उठने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। बड़े पुत्र दिनेश ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग पूरा जल चुका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मृतक के छोटे पुत्र मुनेंद्र ने बताया कि उनके पिता के गले पर कट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि जब वे प्लॉट पर पहुंचे, तो चारपाई से तेज आग की लपटें निकल रही थीं। तख्त पर बंधे हुए गद्दे भी वृद्ध के ऊपर जल रहे थे। छोटे पुत्र मुनेंद्र ने पिता के गले पर कटे के निशान होने की बात कही है। इन तथ्यों के आधार पर परिजन हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड के साथ पड़ताल की है।

सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। हालांकि, परिजन के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed