फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing

रुपए के लेनदेन को लेकर स्कूल में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग

Sun, 16 Feb 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
firing
टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद)। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शनिवार को रजावली स्थित स्कूल में दो पक्षों ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग से स्कूल से बच्चों में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने घेराव किया तो फायरिंग कर रहे लोग भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने एक दो नाली बंदूक और एक रिवॉल्वर आरोपियों से छीन ली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने असलाहों को कब्जे में ले लिया। स्कूल संचालक ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

रजावली स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के संचालक जावेंद्र सिंह जादौन का भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं अन्य से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार दोपहर एक बजे करीब एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद में दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। फायरिंग से रजावली चौराहे पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं स्कूल में पढ़ रहे बच्चे भी दहशत में आ गए और सीटों के नीचे छिप गये। रजावली के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फायरिंग कर रहे लोगों की घेराबंदी की तो फायरिंग कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान हुई हाथापाई में ग्रामीणों ने एक दो नाली बंदूक और एक रिवाल्वर छीन ली।
घटना की सूचना पर सीओ अजय चौहान, थाना नारखी, थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त दोनाली बंदूक और रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। स्कूल संचालक जावेन्द्र का आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथ पांच नामजद सहित 20 पदाधिकारी गाड़ियों में भरकर स्कूल के कार्यालय पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

रजावली में किससे क्या विवाद हुआ? जानकारी नहीं है। मामले में हमारा अथवा भाकियू भानु के किसी भी पदाधिकारियों से कोई विवाद नहीं हुआ है। स्कूल संचालक जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह झूठे है।
भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू भानु
फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कब्जे में लिए गए असलाहों की जांच की जा रही है।
प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed