फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing at youngman,hospitalised

लाइनपार क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल, आगरा रेफर

Wed, 07 Oct 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
firing at youngman,hospitalised
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के मेहताबनगर में मंगलवार की देर रात गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार को समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थाना उत्तर के मोहल्ला कटी बरी इंद्रानगर निवासी गौरव राठौर (22) पुत्र राजवीर सिंह कारखाने में काम करता है। मंगलवार की देर रात उसको थाना लाइनपार मेहताबनगर में किसी ने गोली मार दी। सूचना पर परिजन उसे जख्मी हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। युवक के पिता राजवीर सिंह का कहना था कि उसका रामनगर क्षेत्र निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

लड़की ने शादी करने की बात कहकर रुपया ले लिए थे, लड़की का पिता अब शादी नहीं कर रहा है। मंगलवार की रात को रुपया देने के बहाने से बेटे को बुलाया था। इस दौरान उसे गोली कैसे लगी, इसकी जानकारी बेटा ही बता सकता है। इस संबंध में घायल गौरव का आरोप था कि लड़की के पिता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार जेएस आस्थाना ने कहा कि युवक को गोली लगने के संबंध में मंगलवार को देररात सूचना मिली थी। रामनगर चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा था। गोली मारने का मामला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed