{"_id":"66a1446540dfb027120fb9eb","slug":"fire-in-saree-showroom-due-to-short-circuit-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-129830-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शॉर्टसर्किट से लगी साड़ी के शोरूम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शॉर्टसर्किट से लगी साड़ी के शोरूम में आग
Wed, 24 Jul 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। शहर के सुभाष चौराहे क्षेत्र स्थित एक साड़ी के शोरूम में मंगलवार देर रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से शोरूम में रखीं साड़ी, लहंगे एवं अन्य सामान जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरूम के ताले तुड़वाए, तब फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आगरा के कालिंदी विहार स्थित सौ फुटा निवासी महेंद्र सिंह का टूंडला के सुभाष चौराहे स्थित जैन मंदिर के पास स्टेशन रोड पर चेतना साड़ी सेंटर नाम से शोरूम है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात नौ बजे करीब दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात दो बजे करीब डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें शोरूम में आग लगने की सूचना दी। उन्हें आगरा से पहुंचने में देरी होती, इसके चलते पुलिस ने शोरूम के ताले तुड़वाते हुए शटर खुलवाया। इस बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जब तक आग बुझी तब तक शोरूम में रखे हुए लाखों रुपये कीमत की साड़ियां, लहंगे एवं अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। शोरूम स्वामी महेंद्र सिंह ने बताया की आग में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि देर रात साड़ी शोरूम में लगी आग शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। उन्होंने दुकानदारों से रात में बिजली, इन्वर्टर अच्छी तरह बंद कर जाने की अपील की है।